राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा, हम कॉरपोरेट घरानों का नहीं, गरीबों का विकास चाहते

कोरबा: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर है. दौरे के पहले दिन राहुल गांधी आज कोरबा में एक स्थानीय सभा को संबोधित करने पहुंचे . यहां उन्होंने जमीन अधिग्रहण बिल को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा, हम दो तीन कॉपरेट घरानों का विकास नहीं चाहते. हम चाहते […]
कोरबा: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर है. दौरे के पहले दिन राहुल गांधी आज कोरबा में एक स्थानीय सभा को संबोधित करने पहुंचे . यहां उन्होंने जमीन अधिग्रहण बिल को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा, हम दो तीन कॉपरेट घरानों का विकास नहीं चाहते. हम चाहते हैं कि गरीबों का भी विकास हो.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,ऐसा नहीं है कि नरेंद्र मोदी ने कह दिया और विकास हो गया. अगर आपको किसानों की जमीन चाहिए तो उसकी सहमति के साथ लो आप उससे जमीन छीन नहीं सकते. हमने कानून बनाया कि पांच साल तक जमीन का इस्तेमाल नहीं हुआ तो उसे वापस करना होगा. यह सरकार उसे भी हटा देना चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










