ePaper

वसुंधरा राजे का सेना से अनुरोध : सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की मदद करे

Updated at : 14 Jun 2015 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
वसुंधरा राजे का सेना से अनुरोध : सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की मदद करे

जयपुर : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को अपील की कि सेना को राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में स्थानीय निवासियों को मेडिकल, शिक्षा और कौशल विकास में मदद देनी चाहिए. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे यह मांग की. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में राजे के हवाले […]

विज्ञापन

जयपुर : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को अपील की कि सेना को राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में स्थानीय निवासियों को मेडिकल, शिक्षा और कौशल विकास में मदद देनी चाहिए. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे यह मांग की. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में राजे के हवाले से कहा गया है कि युवाओं को रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास का अवसर दिया जाना चाहिए ताकि वे रक्षा सेवाओं में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें.

इस मुलाकात में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुयी जिनमें झूंझनू और अलवर में सैनिक स्कूलों की प्रगति, सीमा सडक विकास, सेना भर्ती अभियान आदि शामिल हैं. इस बैठक में सेना, प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola