गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, नक्सली विकास में बाधा

चिंतागुफा (छत्तीसगढ़) : नक्सलियों को विकास के लिए बाधा बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि शिकायत जाहिर करने के लिए हिंसा कोई रास्ता नहीं है और केंद्र शांति सुनिश्चित करने के लिए कोई भी सख्त रुख अख्तियार करने के लिए तैयार है. बस्तर के घने जंगल में स्थित सीआरपीएफ के इस […]
चिंतागुफा (छत्तीसगढ़) : नक्सलियों को विकास के लिए बाधा बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि शिकायत जाहिर करने के लिए हिंसा कोई रास्ता नहीं है और केंद्र शांति सुनिश्चित करने के लिए कोई भी सख्त रुख अख्तियार करने के लिए तैयार है. बस्तर के घने जंगल में स्थित सीआरपीएफ के इस शिविर का दौरा करने वाले प्रथम केंद्रीय गृह मंत्री सिंह ने सुरक्षा बलों को अपनी कोशिश में केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया.
उन्होंने यहां अद्धैसैनिक बल के जवानों को संबोधित करते हुए कहा, आप देश के लिए लड़ रहे हैं और आप जीतेंगे. हम पूरी मजबूती से आपके साथ हैं. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के इस अगम्य हिस्से को भाकपा (माओवादी) का अड्डा माना जाता है और सुरक्षा बलों ने विद्रोहियों की हिंसा के चलते पिछले पांच साल में कम से कम 200 कर्मियों को खोया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




