सुमित्रा महाजन ने कहा, उनका ध्यान विधायी कार्य पर

नयी दिल्ली: अतीत में सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने संबंधी कांग्रेस के आरोप का सामना कर चुकीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज कहा कि अधिक से अधिक विधायी कार्य किए जाने पर उनके जोर देने को शायद विपक्ष ने गलत समझा है. लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर अगले महीने अपना एक साल का […]
नयी दिल्ली: अतीत में सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने संबंधी कांग्रेस के आरोप का सामना कर चुकीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज कहा कि अधिक से अधिक विधायी कार्य किए जाने पर उनके जोर देने को शायद विपक्ष ने गलत समझा है.
लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर अगले महीने अपना एक साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही सुमित्रा ने कहा, ‘‘संसद कानून बनाने के लिए है. सरकार की रुचि इस बात को लेकर है कि कामकाज हो और सदन चले…विपक्ष शायद यह सोचता है कि मैं सरकार की मदद कर रही हूं, लेकिन ऐसा नहीं है.’’ कांग्रेस ने पिछले दिनों लोकसभा में अध्यक्ष के आसन की ओर से कथित तौर पर पक्षपात को लेकर चिंता जताई थी। यह आरोप उस वक्त लगाया गया जब सुमित्रा महाजन ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को अमेठी में फूड पार्क के रद्द होने पर 12 मई को सदन में बयान देने की इजाजत दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




