मोदी पीडित हैं, ''व्यस्त दिखने, कुछ नहीं करने'' की बीमारी से : मनीष तिवारी

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अथक परिश्रम करने की टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने आज कहा कि वह एक बीमारी से पीडित हैं जिसका नाम है ‘एलबीडीएन, लुकिंग बिजी डूइंग नथिंग (व्यस्त दिखना-कुछ नहीं करना).’ उन्होंने कहा, ‘सच्चाई यह है कि जो यह दिखाते […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अथक परिश्रम करने की टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने आज कहा कि वह एक बीमारी से पीडित हैं जिसका नाम है ‘एलबीडीएन, लुकिंग बिजी डूइंग नथिंग (व्यस्त दिखना-कुछ नहीं करना).’

उन्होंने कहा, ‘सच्चाई यह है कि जो यह दिखाते हैं कि वे काम कर रहे हैं, वास्तव में कुछ नहीं कर रहे होते. इस रोग को अंग्रेजी में एलबीडीएन-लुकिंग बिजी डूइंग नथिंग (व्यस्त दिखना-कुछ नहीं करना) कहते हैं. वह इसी रोग के पीडित हैं.’

तिवारी ने मोदी की अथक परिश्रम करने वाली चीन में की गयी टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘पिछले एक वर्ष में अच्छे दिन का सपना जो नरेन्द्र मोदी ने दिखाया था, उसकी वास्तविकता यह है कि आज लोगों ने यह गाना शुरू कर दिया है कि ‘कोई लौटा दे मेरे अच्छे दिन.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola