प्रधानमंत्री के भाई सोमाभाई ने मोदी सरकार के एक साल के कामकाज की तारीफ की
शिरडी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूरा होने पर उनके बडे भाई सोमाभाई मोदी ने आज सरकार के कामकाज की तारीफ की और कहा कि उनके (नरेंद्र) द्वारा बनाई गई विकास की योजनाओं का फल जल्दी ही दिखाई देगा. आज यहां साई बाबा का दर्शन करने के बाद सोमाभाई […]
शिरडी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूरा होने पर उनके बडे भाई सोमाभाई मोदी ने आज सरकार के कामकाज की तारीफ की और कहा कि उनके (नरेंद्र) द्वारा बनाई गई विकास की योजनाओं का फल जल्दी ही दिखाई देगा.
आज यहां साई बाबा का दर्शन करने के बाद सोमाभाई ने संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले एक साल का कामकाज बहुत ही उम्दा रहा और भविष्य इससे भी बेहतर होगा. मोदी ने अभी विकास का सिर्फ पौधा रोपा है, जब यह पेड बन जाएगा तो इस पर फल और फूल लगेंगे. सोमाभाई ने कहा कि प्रधानमंत्री को उनके चीन दौरे के दौरान जो वाहवाही मिल रही है यह उनके प्रभावशाली नेता होने का प्रमाण है.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करने जा रहे है. मीडिया में उनके एक साल के इस कार्यकाल का मीडिया में मूल्यांकन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










