दिल्ली में हल्की बारिश, गर्मी से मिली लोगों को थोड़ी राहत

Updated at : 13 May 2015 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में हल्की बारिश, गर्मी से मिली लोगों को थोड़ी राहत

नयी दिल्ली : राजधानी में सुबह की शुरुआत बादलों से घिरे आसमान के साथ हुई और बाद में यहां हल्की बारिश हुई जिसने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी. अधिकारियों ने शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना पहले ही जतायी थी.मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान समान्य से दो डिग्री ज्यादा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजधानी में सुबह की शुरुआत बादलों से घिरे आसमान के साथ हुई और बाद में यहां हल्की बारिश हुई जिसने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी. अधिकारियों ने शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना पहले ही जतायी थी.मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान समान्य से दो डिग्री ज्यादा 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा और सुबह 8:30 बजे तक मौसम में 61 प्रतिशत नमी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि आसमान में आज आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे. राजधानी में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पडने की संभावना है.

इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. अधिकारी ने यह भी कहा कि अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.कल दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री उपर 26 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola