दिल जीत लेगा यह वीडियो, नाले में गिरे बच्चे की बुजुर्ग ने ऐसे बचायी जान

Updated:
विज्ञापन

नाले में गिर बच्चे को बुजुर्ग ने बचाया, फोटो- एक्स

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा बच्चा खेलते-खेलते अचानक नाले में गिर जाता है. तभी पास में मौजूद एक बुजुर्ग शख्स बिना एक पल गंवाए नाले में कूद पड़ते हैं और बच्चे की जान बचा लेते हैं. उनकी तेज प्रतिक्रिया, फुर्ती और साहस की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर लोग बुजुर्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची के साथ एक मासूम बच्चा खेल रहा होता है. खेलते-खेलते दोनों नाले के किनारे पहुंच जाते हैं. इसी दौरान बच्चा अचानक अपना पैर आगे बढ़ाता है और संतुलन बिगड़ने से सीधे नाले में गिर जाता है. नाले में गिरते ही बच्चा जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगता है. यह दृश्य देखकर उसकी बहन भी घबरा जाती है और डर के मारे चीखते हुए इधर-उधर भागने लगती है.

विज्ञापन

बच्चों की आवाज सुनते ही दौड़ पड़े बुजुर्ग

राहत की बात यह रही कि बच्चों की चीख-पुकार सामने मौजूद घर में बैठे एक बुजुर्ग शख्स ने सुन ली. जैसे ही उन्हें बच्चे के गिरने का अंदेशा हुआ, वे तुरंत दो मंजिला मकान से नीचे की ओर दौड़ पड़े. तेजी से सीढ़ियों से उतरकर बिना एक सेकंड की देरी किये बुजुर्ग सीधे नाले में कूद गए. उन्होंने पानी में उतरकर बच्चे को संभाला, उसे अपनी गोद में उठाया और सुरक्षित बाहर ले आए. उनकी सूझबूझ और फुर्ती की वजह से एक मासूम की जान बच गई.

बुजुर्ग की बहादुरी ने जीता लोगों का दिल

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो @rabiyask2021 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को साढ़े 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देखने के बाद लोग बुजुर्ग शख्स की बहादुरी, हिम्मत और इंसानियत की खूब सराहना कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि अगर बुजुर्ग ने समय रहते फुर्ती न दिखाई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “बच गया बच्चा, भला हो उस आदमी का जिसने उसे बचा लिया.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- “सच में इस दादा ने कमाल की बहादुरी दिखाई. बिना एक पल गंवाए पानी में कूदकर बच्चे की जान बचा ली.” एक और शख्स ने लिखा- “एक पल की हिम्मत किसी की पूरी जिंदगी बचा सकती है… आज ये साबित हो गया!”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola