नरेन्द्र मोदी खुद को ''रॉक स्टार'' समझते हैं : अजित

Updated:
विज्ञापन

मेरठ : राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर तंज कसते हुए आज यहां कहा कि वह खुद को ‘रॉक स्टार’ समझते हैं. यहां किसान संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने आये अजित ने कहा कि नरेन्द्र मोदी मंच पर भाषण देते समय ऐसे घूमते हैं मानों वह कोई ‘रॉक […]

विज्ञापन

मेरठ : राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर तंज कसते हुए आज यहां कहा कि वह खुद को ‘रॉक स्टार’ समझते हैं. यहां किसान संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने आये अजित ने कहा कि नरेन्द्र मोदी मंच पर भाषण देते समय ऐसे घूमते हैं मानों वह कोई ‘रॉक स्टार’ हो.

आकाशवाणी से मन की बात में भी मोदी केवल अपने मन की बात कहते हैं. स्वच्छता अभियान और गंगा स्वच्छता अभियान पर तंज कसते हुए अजित सिंह ने कहा कि एक साल में गंगा की सूरत कहीं भी नहीं बदली है. उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर कहा कि देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और प्रधानमंत्री हैं कि विदेशी दौरों में व्यस्त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola