ePaper

केजरीवाल ने संवाद की कमी को लेकर राजनाथ से शिकायत की

Updated at : 08 May 2015 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल ने संवाद की कमी को लेकर राजनाथ से शिकायत की

नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच संवाद की कमी होने की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि इससे निर्णय लेने में विलंब हो रहा है. पिछले हफ्ते लिखे अपने पत्र में केजरीवाल ने 1984 के दंगा पीडितों को मुआवजा देने, नौकरशाहों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच संवाद की कमी होने की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि इससे निर्णय लेने में विलंब हो रहा है.

पिछले हफ्ते लिखे अपने पत्र में केजरीवाल ने 1984 के दंगा पीडितों को मुआवजा देने, नौकरशाहों की पदस्थापना एवं स्थानांतरण, भूमि, पुलिस और कानून..व्यवस्था जैसे विषयों पर निर्णय करने और इनसे संबंधित फाइलों के गुजरने के मुद्दे को भी उठाया.एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जब से आप की नई सरकार बनी है राज्य और केंद्र के बीच संवाद की कमी रही है जिससे निर्णय करने में विलंब हो रहा है.’’ सूत्रों ने कहा कि केजरीवाल ने 1984 के दंगा पीडितों के मुआवजे पर ध्यान केंद्रित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola