सईद ने किया सुशासन का वादा, लोगों से की धीरज रखने की अपील
Updated at : 05 May 2015 1:55 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आज राज्य के लोगों से कहा कि व्यवस्था को पटरी पर लाने में वक्त लगेगा इसलिए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के साथ थोडा धीरज रखें. सईद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गठबंधन की सरकार ने महज दो माह पूरे किए हैं लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि इसे […]
विज्ञापन
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आज राज्य के लोगों से कहा कि व्यवस्था को पटरी पर लाने में वक्त लगेगा इसलिए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के साथ थोडा धीरज रखें.
सईद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गठबंधन की सरकार ने महज दो माह पूरे किए हैं लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि इसे कई साल हो गए हैं. व्यवस्था को ठीक किया जाना है, यह रातों रात नहीं हो सकता. इसमें समय लगेगा.’’ जब उनसे भाजपा के दबाव के चलते हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मसर्रत आलम की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो सईद ने कहा कि कोई भी दबाव नहीं था और कुछ चीजें ‘अस्वीकार्य’ हैं.
हुर्रियत रैली के दौरान पाकिस्तानी झंडे फहराए जाने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी दबाव नहीं था. ये उसका (आलम का) किया धरा था. कुछ चीजें स्वीकार नहीं की जा सकतीं.’’ पिछले माह एक रैली में पाकिस्तानी झंडा फहराने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाए जाने के बाद इस अलगाववादी नेता को गिरफ्तार किया गया था.सईद ने शनिवार को वादा किया था कि सैयद अली शाह गिलानी की रैली में पाकिस्तानी झंडे फहराए जाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




