तीन मासूम बेटियों के साथ महिला ने लगायी आग, चारों की मौत

Updated at : 02 May 2015 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
तीन मासूम बेटियों के साथ महिला ने लगायी आग, चारों की मौत

भदोही : एक महिला ने अज्ञात कारणों से खुद तथा अपनी तीन बेटियों पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली. इस वारदात में चारों की मौत हो गयी.पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने आज यहां बताया कि मुम्बई में नौकरी कर रहे खेमईपुर गांव के निवासी अरुण कुमार पाण्डेय की पत्नी पूनम (30) अपनी […]

विज्ञापन

भदोही : एक महिला ने अज्ञात कारणों से खुद तथा अपनी तीन बेटियों पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली. इस वारदात में चारों की मौत हो गयी.पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने आज यहां बताया कि मुम्बई में नौकरी कर रहे खेमईपुर गांव के निवासी अरुण कुमार पाण्डेय की पत्नी पूनम (30) अपनी बेटियों गुडिया (छह), मिन्नी (चार) और रुही (आठ माह) को लेकर एक शादी में शिरकत के लिये करीब 10 दिन पहले गांव आयी थी.

उन्होंने बताया कि कल शाम पूनम ने अपनी तीनों बेटियों पर कमरे में मिट्टी का तेल छिडक लिया और कमरा अंदर से बंद करके आग लगा ली. घटना उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र की है. राय ने बताया कि घर में मौजूद पूनम के ससुर ने कमरे से धुआं निकलता देख शोर मचाया.

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाकर पुलिस ने चारों शव कमरे से बाहर निकलवाये. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola