योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के समर्थक आज शुरु करेंगे ‘स्वराज अभियान’

मुंबई : आम आदमी पार्टी से निष्कासित नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण के समर्थक आज ठाणे में ‘स्वराज अभियान’ की शुरुआत करेंगे. महाराष्ट्र में ‘आप’ के राज्य कार्यकारिणी समिति से निष्कासित नेता मरुती भापकर ने बताया कि वे ‘स्वराज अभियान’ में शामिल होंगे जहां आगे की दिशा तय की जायेगी. इसी प्रकार, बैठक में […]
मुंबई : आम आदमी पार्टी से निष्कासित नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण के समर्थक आज ठाणे में ‘स्वराज अभियान’ की शुरुआत करेंगे. महाराष्ट्र में ‘आप’ के राज्य कार्यकारिणी समिति से निष्कासित नेता मरुती भापकर ने बताया कि वे ‘स्वराज अभियान’ में शामिल होंगे जहां आगे की दिशा तय की जायेगी.
इसी प्रकार, बैठक में भाग ले रहे एक सदस्य मानव कांबले ने बताया कि इस बैठक में यादव-भूषण के 300 से अधिक समर्थक भाग लेंगे.गौरतलब है कि आप में जारी महीने भी के घमासान के बाद पार्टी ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण सहित कई नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था जिसके बाद उन्होंने ‘स्वराज अभियान’ की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




