Watch Video : दिल्ली के पंजाबी बस्ती इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग ढही, डरावना वीडियो आया सामने
दिल्ली के पंजाबी बस्ती में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी
Watch Video : दिल्ली के पंजाबी बस्ती में 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इमारत से 14 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. हादसे का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही डरावना है. देखें वीडियो.
Watch Video : उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी स्थित पंजाबी बस्ती में चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई. एमसीडी ने इसे असुरक्षित घोषित किया था. मलबे से कई लोगों को निकाला गया है और रेस्क्यू अभियान जारी है. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है जो काफी डरावना है. आप भी देखें ये वीडियो.
VIDEO | Delhi: A four-storey building collapsed in Punjabi Basti area of North Delhi's Sabji Mandi. The MCD had declared the building as unsafe. Several people pulled out from the rubble as rescue operations continue. #DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) September 9, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/1nATtvzdox
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी बस्ती इलाके में देर रात चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई. सुबह का वीडियो एजेंसी ने एक्स पर शेयर किया है. बताया गया कि हादसे के समय इमारत खाली थी, लेकिन कुछ वाहन मलबे में दब गए. पास की इमारत से दमकल विभाग ने 14 लोगों को सुरक्षित बचाया. कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
#WATCH | Delhi: A four-storey building collapsed in Punjabi Basti area under Sabzi Mandi PS of North Delhi late last night. Visuals from the spot this morning. The building was vacant at the time of the incident. A few vehicles trapped under the debris. 14 people in the adjacent… pic.twitter.com/9eQF9aGpez
— ANI (@ANI) September 9, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










