केजरीवाल शाम छह बजे के बाद विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे अपने कामों के बारे में कार्यालय समय के बाद प्रस्तुति दें जिससे कई अधिकारी अप्रसन्न हैं. उनके कामों की समीक्षा पहले साढे दस और दोपहर डेढ बजे तीन पालियों में की जाती थी. अब सोमवार से यह काम शाम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे अपने कामों के बारे में कार्यालय समय के बाद प्रस्तुति दें जिससे कई अधिकारी अप्रसन्न हैं. उनके कामों की समीक्षा पहले साढे दस और दोपहर डेढ बजे तीन पालियों में की जाती थी.

अब सोमवार से यह काम शाम छह बजे से रात दस बजे तक किया जायेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने खींज जताते हुए कहा कि सरकार के इस नये कदम के चलते सुबह दस बजे आने वाले अधिकारी अब रात दस बजे कार्यालय से जायेंगे. अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री विभागीय कार्यों की देर शाम तक समीक्षा करते हैं इस लिए वित्त एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को वहां देर तक रुकना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola