दिल्ली रोड रोज में हुई मौत पर राजनीति, भाजपा व आप पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

नयी दिल्ली : रोड रेज में तुर्कमान गेट के पास हुई शाहनवाज की हत्या पर अब राजनीति शुरू हो गयी है. भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनके समर्थक इस हत्या में शामिल है. इस आरोप के बाद आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्हें चुनौती […]
नयी दिल्ली : रोड रेज में तुर्कमान गेट के पास हुई शाहनवाज की हत्या पर अब राजनीति शुरू हो गयी है. भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनके समर्थक इस हत्या में शामिल है. इस आरोप के बाद आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्हें चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो लगाये गये आरोपों को साबित करें.
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष , संजय सिंह और कुमार विश्वास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर गंदी और दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया. आशुतोष ने कहा कि भाजपा आप पर जिस तरह के आरोप लगा रही है वह बिल्कुल सही नहीं है. हम इस पर कानूनी कार्रवाई का मन बना रहे है. पुलिस पर कानून व्यवस्था को ठीक रखने की जिम्मेदारी होती है और पुलिस केंद्र सरकार के अंदर आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










