फिर विवादों में फंसे वीके सिंह, मीडिया को बताया ''presstitutes''
Updated at : 08 Apr 2015 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह एक बार फिर विवादों में है. इस बार उन्होंने ट्वीट करके इस विवाद को खुद पैदा किया है. वीके सिंह ने ट्वीट करके मीडिया को ‘Presstitutes’ करार दिया है. इसके अलावा एक और बयान को लेकर वी. के सिंह विवादों में है जब उनसे यमन राहत अभियान के […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह एक बार फिर विवादों में है. इस बार उन्होंने ट्वीट करके इस विवाद को खुद पैदा किया है. वीके सिंह ने ट्वीट करके मीडिया को ‘Presstitutes’ करार दिया है. इसके अलावा एक और बयान को लेकर वी. के सिंह विवादों में है जब उनसे यमन राहत अभियान के अनुभव पूछे गये तो उन्होंने कहा, यह पाकिस्तान दिवस के समारोह में जाने से कम रोमांच वाला अनुभव था.
Friends what do you you expect from presstitutes. Last time Arnab thought there was 'O' in place of 'E' #TimesNowDisaster
— Gen VK Singh (@Gen_VKSingh) April 7, 2015
एक चैनल के संपादक की ओर इशारा करते हुएमंगलवार को किये इस ट्वीट में उन्होंने मीडिया पर निशाना साधा जो उनके पाकिस्तान दिवस में शामिल होने पर उन पर लगातार सवाल कर रहे थे. पाकिस्तान दिवस में शामिल होने के बाद भी उन्होंने टि्वटर पर सफाई दी थी जिससे विवाद खड़ा हो गया था और विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफे तक की मांग कर दी थी.
भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए ट्वीट को उनके निजी विचारों में शामिल बताया. इस मौके पर भाजपा के प्रवक्ता संदीप पात्रा यमन राहत में सरकार द्वारा उठाये गये कदम की तारीफ करना नहीं भूले.वीके सिंह आजकल यमन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन पर नजर रख रहे हुए हैं. इसी दौरान उन्होंने ये ट्वीट जिबूती में प्रेस कांफ्रेंस के बाद किया.अब इस ट्वीट से नया विवाद शुरु हुआ है. राजनीतिक दल वीके सिंह के मीडिया पर दिये बयान की खिंचाई करने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




