ePaper

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के बावजूद अफ्सपा हटाने के पक्ष में है मुफ्ती सरकार

Updated at : 07 Apr 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के बावजूद अफ्सपा हटाने के पक्ष में है मुफ्ती सरकार

जम्मू: घाटी में हुए तीन आतंकवादी हमलों में तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने के दिन ही जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा कि वह पिछले कुछ वक्त से आतंकवाद से मुक्त प्रदेश के कुछ हिस्सों से विवादित अफ्सपा कानून हटाने की दिशा में काम करेगी. नेकां विधायक देवेन्द्र राणा के प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री मुफ्ती […]

विज्ञापन

जम्मू: घाटी में हुए तीन आतंकवादी हमलों में तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने के दिन ही जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा कि वह पिछले कुछ वक्त से आतंकवाद से मुक्त प्रदेश के कुछ हिस्सों से विवादित अफ्सपा कानून हटाने की दिशा में काम करेगी.

नेकां विधायक देवेन्द्र राणा के प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा, ‘‘बेहतर होती सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार उन क्षेत्रों की समीक्षा करेगी जो पिछले कुछ वक्त से आतंकवादी गतिविधियों से मुक्त हैं ताकि धीरे-धीरे अफ्सपा को हटाने की दिशा में बढा जा सके.’’ राणा जानना चाहते थे कि सरकार अफ्सपा हटाने का प्रस्ताव रख रही है या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola