जम्मू कश्मीर में तीन निहत्थे पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या

Updated at : 06 Apr 2015 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में तीन निहत्थे पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या

श्रीनगर: आतंकवादियों ने आज एक अपराध की जांच करने गये तीन निहत्थे पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. यह घटना जम्मू कश्मीर में शोपियां जिले के एक गांव में हुयी है.एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शोपियां जिले के आशिपुरा में एक आतंकवादी हमले में एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल सहित तीन लोगों की हत्या कर […]

विज्ञापन

श्रीनगर: आतंकवादियों ने आज एक अपराध की जांच करने गये तीन निहत्थे पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. यह घटना जम्मू कश्मीर में शोपियां जिले के एक गांव में हुयी है.एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शोपियां जिले के आशिपुरा में एक आतंकवादी हमले में एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गयी.’’ उन्होंने बताया कि जिस समय आतंकवादियों ने हमला किया उस समय मारे गये पुलिसकर्मी निहत्थे थे और एक अपराध की जांच के लिए गांव गये हुये थे.

कश्मीर घाटी में कुछ ही घंटों के भीतर पुलिसकर्मियों पर यह दूसरा आतंकवादी हमला है.इस घटना से पहले आज आतंकवादियों ने बारामूला जिले के पत्तन इलाके में एक पुलिस अधिकारी को गोली मार दी. हमले में पुलिस अधिकारी गंभीर रुप से जख्मी हो गया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिस्तौल से लैस दो आतंकवादियों ने एक बस में सब इंस्पेक्टर गुलाम मुस्तफा को उस समय गोली मार दी जिस समय वह पत्तन की ओर जा रहे थे.हमले के बाद बस चालक वाहन लेकर एक स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंच गया जहां से पुलिसकर्मियों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया.

संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस अधिकारी को मारी गोली

एक अन्य घटनाक्रम में संदिग्ध आतंकवादियों ने आज एक पुलिस अधिकारी को गोली मार कर घायल कर दिया. यह घटना जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के पत्तन इलाके में घटित हुयी है.पुलिस ने बताया कि पिस्तौल से लैस दो आतंकवादियों ने एक बस में सब इंस्पेक्टर गुलाम मुस्तफा को उस समय गोली मार दी जब वह पत्तन की ओर जा रहे थे. हमले में पुलिस अधिकारी घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि बस चालक घायल अधिकारी को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी पर गये जहां से पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गये. अधिकारी ने बताया कि किसी भी आतंकवादी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola