ePaper

मीनाक्षी लेखी के ट्वीट से वी के सिंह मामले की याद हुई ताजा

Updated at : 04 Apr 2015 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी के ट्वीट से वी के सिंह मामले की याद हुई ताजा

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि उन्हें पणजी में एक परिधान की दुकान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हिडन कैमरा दिखाई देने से उठे विवाद से बेंगलूरु में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के कवरेज को दबाने के लिए दाल में कुछ काला लग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि उन्हें पणजी में एक परिधान की दुकान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हिडन कैमरा दिखाई देने से उठे विवाद से बेंगलूरु में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के कवरेज को दबाने के लिए दाल में कुछ काला लग रहा है.

लेखी ने ट्वीट किया, क्या मुझे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को दबाने को लेकर दाल में कुछ काला लग रहा है. बैठक को कवर नहीं करने के प्रयास किये जा रहे हैं और उसके बजाय कुछ अन्य बेकार मुद्दों को कवर किया जा रहा है? भाजपा सांसद के ट्वीट ने केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के विवादास्पद ट्वीट की याद दिला दी जो उन्होंने यहां पाकिस्तान के उच्चायोग में पाकिस्तान दिवस समारोह में भाग लेने के बाद किये थे जहां कई कश्मीरी अलगाववादी नेता मौजूद थे.

लेखी ने कुछ ही देर बाद एक अलग पोस्ट में लिखा, मेरे पिछले ट्वीट पर प्रतिक्रिया के रुप में मैं यह सोच जाहिर करती हूं कि एक स्टोरी खबर के तौर पर प्रासंगिक है और दूसरी चर्चा के विषय के रुप में. मेरा सवाल स्मृति जी को लेकर नहीं बल्कि मीडिया के जोर पर है.
वी के सिंह के ट्वीट के अर्थ को लेकर विवाद खडा हो गया था. खासतौर पर उनसे यह आशय निकाला गया था कि क्या केंद्रीय मंत्री ने उस समारोह में शामिल होने के लिए कहे जाने पर नाखुशी जताई थी जहां कश्मीरी अलगाववादी नेता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola