मोदी ने बेंगलूरु रैली में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा नीयत साफ हो तो नतीजे भी सही आते हैं
बेंगलूरुः भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन आज प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित किया. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो निर्णय भी सही होता है और नतीजे भी सही आते हैं. उन्होंने काले धन के बारे में कहा […]
बेंगलूरुः भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन आज प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित किया. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो निर्णय भी सही होता है और नतीजे भी सही आते हैं. उन्होंने काले धन के बारे में कहा कि काले धन को लेकर देशभर में झूठ फैलाया गया है. मोदी ने कहा कि 10 माह का अनुभव यह बताता है कि देश के पीछे रहने का कोई कारण नहीं है. देश तेज गति से चल पड़ा है.
कालेधन पर मोदी ने आगे कहा कि हमने जी-20 में इस पर दुनियां के देशों से आह्वान किया कि वे इस मुद्दे पर हमारा सहयोग करें. और दुनिया के देशों ने हमें सहयोग दिया और इस संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ. हमने आते ही कालेधन पर एसआईटी का गठन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोयला खदानों की नीलामी के कडे फैसले के बाद हमने कोयला को हीरा बना दिया. कोयले को हमने देश को समर्पित किया. 204 में से 20 खदानों की नीलामी हुई. इस नीलामी से 2 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ. हमने स्पेक्ट्रम की नीलामी करवाई. इस नीलामी से 1 लाख करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई.मोदी ने यहां की जनता से कहा कि हम आपकी आशा और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो गया है वह तो वापस आएगा लेकिन जो है वह अब नहीं जाए हम उसका भी बंदोबस्त कर रहे हैं. उसने रेल बजट का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार हमने एक नये तरह का रेल बजट पेश किया. उन्होंने मोबाइल गवर्नेंस को भी बढावा देने की बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










