ePaper

अब योगेन्द्र को प्रवक्ता पद से हटाने की तैयारी

Updated at : 30 Mar 2015 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
अब योगेन्द्र को प्रवक्ता पद से हटाने की तैयारी

नयी दिल्ली: प्रशांत भूषण को आप की राष्ट्रीय अनुशासन समिति के प्रमुख पद से हटाए जाने के बाद अगला निशाना योगेंद्र यादव बन सकते हैं जिन्हें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया जा सकता है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा कि पार्टी जल्द ही प्रवक्ताओं की नई सूची जारी करेगी जिसमें यादव […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रशांत भूषण को आप की राष्ट्रीय अनुशासन समिति के प्रमुख पद से हटाए जाने के बाद अगला निशाना योगेंद्र यादव बन सकते हैं जिन्हें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया जा सकता है.

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा कि पार्टी जल्द ही प्रवक्ताओं की नई सूची जारी करेगी जिसमें यादव का नाम नहीं होगा.एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने नाम उजागर नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘हम जल्द ही पार्टी प्रवक्ताओं की नई सूची लाएंगे. नि:संदेह यादव का नाम सूची में नहीं होगा.’’ पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से प्रशांत भूषण के साथ हटाए जाने के बाद यादव को मुख्य प्रवक्ता पद से हटाए जाने की संभावना है.
भूषण और यादव को महत्वपूर्ण समितियों से हटाए जाने को उन्हें पार्टी से बाहर करने के संकेत के रुप में माना जा रहा है. यह देखना दिलचस्प है कि यादव ही वह एकमात्र नेता थे जिन्हें पार्टी के प्रवक्ताओं का पैनल बनाए जाने के समय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था.पार्टी ने कल भूषण को अनुशासन समिति से बर्खास्त कर दिया था और उनकी जगह तीन सदस्यों का एक पैनल बनाया है. ये सदस्य आप प्रमुख केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं.
पार्टी नेतृत्व की आलोचना के चलते आप के आंतरिक लोकपाल एडमिरल (अवकाशप्राप्त) एल रामदास को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. उनकी जगह तीन सदस्यीय लोकपाल पैनल बनाया गया है जिसमें दो पूर्व आईपीएस और एक शिक्षाविद शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola