ePaper

पाक राष्ट्रीय दिवस समारोह में जाना ड्यूटी की मजबूरी : विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह

Updated at : 24 Mar 2015 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
पाक राष्ट्रीय दिवस समारोह में जाना ड्यूटी की मजबूरी : विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह

नयी दिल्ली : पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तान दिवस पर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के शामिल होने के बाद राजनीति गर्म हो गई है. सिंह ने ट्विटर के माध्‍यम अपना पक्ष सामने रखा है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किये जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मुझसे पाक राष्ट्रीय दिवस समारोह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तान दिवस पर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के शामिल होने के बाद राजनीति गर्म हो गई है. सिंह ने ट्विटर के माध्‍यम अपना पक्ष सामने रखा है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किये जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मुझसे पाक राष्ट्रीय दिवस समारोह में जाने को कहा गया था.

सोमवार रात राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में सरकार का प्रतिनिधित्व करने के कुछ देर बाद विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कई दिलचस्प ट्वीट कर अपनी ‘नाराजगी’ जताई और ‘कर्तव्य’ की दुहाई देते हुए संकेत दिया कि वह इसके लिए भेजे जाने को लेकर नाखुश हो सकते हैं.

पांच ट्वीट में प्रथम में पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि ‘नैतिक भावना, सिद्धांतों का अपमान करने के लिए. ’ इसके ठीक बाद दूसरे ट्वीट में कहा गया, ‘खीझने के लिए या नफरत से भरने के लिए. तीसरे ट्वीट में कहा गया, ‘‘एक काम या सेवा आवंटित किया गया.’ जबकि चौथे में कहा गया, ‘ एक ताकत जो एक व्यक्ति को नौतिक या कानूनी रुप से उसके दायित्वों से बांधती है.

वहीं, आखिरी ट्वीट में कहा गया, ‘‘एक काम या कार्य जो एक व्यक्ति नैतिक या कानूनी कारणों से करने को बाध्य है.’’ इससे पहले, कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सिंह ने आज रात संवाददताओं को बताया कि उन्हें सरकार ने कार्यक्रम में उसका प्रतिनिधित्व करने को कहा था. उन्होंने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भारत सरकार को एक राज्य मंत्री को भेजना होता है. उन्होंने मुझे भेजा और मैं वहां गया और वापस आया.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कार्यक्रम में शरीक होने को कहा था, उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार ने मुझे वहां जाने को कहा.’’ पूर्व सेनाध्यक्ष सिंह ने इस समारोह में हिस्सा लिया जहां विभिन्न कश्मीरी अलगाववादियों जैसे मीरवाइज उमर फारुक, सैयद अली शाह गिलानी और यासीन मलिक ने भी हिस्सा लिया.

सिंह के आज पाकिस्तानी उच्चायोग जाने से एक दिन पहले, रविवार को हुर्रियत नेताओं के पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मिलने पर भारत-पाकिस्तान के बीच मतभेद सामने आया और भारत सरकार ने स्पष्ट किया था कि कश्मीर मसले पर किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है.

हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज ने अब्दुल गनी भट, मौलाना अब्बास अंसारी, बिलाल गनी लोन, अगा सैयद हसन, मुसादीक आदिल और मुख्तार अहमद वाजा के साथ बीती रात बासित से वार्ता की थी. बासित ने उन्हें पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस पर आमंत्रित किया था. बासित ने कहा कि भारत इन मुलाकातों के खिलाफ नहीं है. हालांकि, भारत ने इसके जवाब में कहा, ‘‘भारत सरकार खुद के लिए बात करने को वरीयता देती है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola