स्पीकर सुमित्रा महाजन ने संसद भवन में आग लगने की मांगी रिपोर्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2015 1:30 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद भवन परिसर में आज आग लग जाने पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. लोक सभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘उन्होंने मौजूदा वायरिंग, फिटिंग और उपकरणों की जांच पूरी करने का भी आदेश दिया है.’ आग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद भवन परिसर में आज आग लग जाने पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. लोक सभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘उन्होंने मौजूदा वायरिंग, फिटिंग और उपकरणों की जांच पूरी करने का भी आदेश दिया है.’

आग संसद भवन परिसर में प्लॉट नंबर 118 के एसी प्लांट में लगी और कुछ ही देर में इस पर काबू पा लिया गया. बयान में कहा गया है कि कोई हताहत नहीं हुआ है. स्पीकर ने एक विस्तृत रिपोर्ट मंगाई है.

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने में 10 दमकल वाहनों को करीब आधे घंटे का वक्त लगा. गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार से ही संसद के दोनों सदनों लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही एक माह के लिये स्थगित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola