आप सांसद भगवंत मान अपनी पत्नी से लेंगे तलाक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोहाली : आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान जल्द ही अपनी पत्नी से तलाक लेंगे. शुक्रवार को अदालत में मान और उनकी पत्नी इंदरजीत कौर ने हिंदू विवाह मैरेज एक्ट के तहत अदालत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है. हालांकि अदालत ने दंपती को छह महीने का समय दिया है. भगवंत मान […]
विज्ञापन
मोहाली : आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान जल्द ही अपनी पत्नी से तलाक लेंगे. शुक्रवार को अदालत में मान और उनकी पत्नी इंदरजीत कौर ने हिंदू विवाह मैरेज एक्ट के तहत अदालत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है. हालांकि अदालत ने दंपती को छह महीने का समय दिया है. भगवंत मान की पत्नी इंदरजीत कौर कैलिफोर्निया में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं, जबकि मान खुद संगरूर में रहते हैं. इस दंपती की दो संतान हैं. एक 13 साल की बेटी व एक 10 वर्ष बेटा है.
हालांकि मान ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. अदालत इस मामले की अगली सुनवाई एक अक्तूबर को करेगी. माना जा रहा है कि दंपती दो अलग-अलग देश में रहने के कारण आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए राजी हुए हैं. मालूम हो कि भगवंत मान मशहूर कामेडियन भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










