प्रधानमंत्री के भाई ने कहा, 13 साल में सिर्फ तीन बार हुई नरेंद्र से मुलाकात

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने परिवार वालों से कम मिलते हैं. पिछले 13 साल में प्रधानमंत्री अपने भाई पह्लाद मोदी से सिर्फ तीन बार मिले हैं. हालांकि मुलाकात कम होने के बाद भी पह्लाद मोदी कहते हैं कि भाई के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं. पह्लाद यह उम्मीद भी करते हैं प्रधानमंत्री सार्वजनिक वितरण […]
नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने परिवार वालों से कम मिलते हैं. पिछले 13 साल में प्रधानमंत्री अपने भाई पह्लाद मोदी से सिर्फ तीन बार मिले हैं. हालांकि मुलाकात कम होने के बाद भी पह्लाद मोदी कहते हैं कि भाई के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं. पह्लाद यह उम्मीद भी करते हैं प्रधानमंत्री सार्वजनिक वितरण प्रणाली(पीडीएस) में आ रही परेशानियों को दूर करेंगे.
प्रह्लाद राशन के दुकानदारों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. प्रहलाद एआईएफपीएसडीएफ के उपाध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि वह काम के कारण दिल्ली आते जाते रहते हैं. लेकिन वह नमस्कार कहने तक के लिए 7, रेस कोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास तक पर भी नहीं जाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




