सोमवार रात ''आप'' नेताओं के बीच हुई बातचीत, योगेंद्र यादव ने कहा : मान-मनोवल तो कोई मुद्दा ही नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2015 1:20 AM
नयी दिल्ली : आप नेताओं के बीच सोमवार रात करीब 3 घंटे तक बातचीत चली. इसमें आप नेता संजय सिंह, आशुतोष और योगेंद्र यादव ने हिस्सा लिया. आप नेता योगेंद्र यादव ने बातचीत के बाद कहा कि मान-मनोवल तो कोई मुद्दा ही नहीं है. सभी हमारे साथी थे बात तो पहले भी होती थी. आज […]
नयी दिल्ली : आप नेताओं के बीच सोमवार रात करीब 3 घंटे तक बातचीत चली. इसमें आप नेता संजय सिंह, आशुतोष और योगेंद्र यादव ने हिस्सा लिया. आप नेता योगेंद्र यादव ने बातचीत के बाद कहा कि मान-मनोवल तो कोई मुद्दा ही नहीं है. सभी हमारे साथी थे बात तो पहले भी होती थी. आज भी हुई. बातचीत आगे भी चलेगी. वही आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आज बातचीत का दौर चला. यह काफी अच्छा था. बात अभी शुरू हुई है. बातचीत लगभग 2.5 घंटे तक चली.
पिछले दिनों जो कुछ भी चल रहा था उस पर हुमलोग चिंतित थे आज @AapYogendra भाई के साथ बात चीत की अच्छी शुरुवात हुई है, बात आगे भी जारी रहेगी।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 16, 2015
इससे पहले आप के भीतर दो विरोधी गुटों के बीच सुलह के संकेत देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करना चाहते हैं ताकि उस गतिरोध को समाप्त किया जा सके जिसमें उन्हें और योगेंद्र यादव को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से निकाल दिया गया था.
भूषण ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल से मिलने का समय मांगा है और यदि वह तैयार हो जाते हैं वह यादव के साथ उनसे मुलाकात कर सकते हैं. भूषण ने कहा, ‘मैंने अरविंद को संदेश भेजकर कहा है कि उम्मीद करता हूं कि वह जिंदल इंस्टीट्यूट आफ नैचुरोपैथी (बेंगलूरु में) रहकर बेहतर महसूस कर रहे हैं.
मैंने कहा है कि मैं उनसे जल्द से जल्द मिलना चाहता हूं ताकि हम मिल बैठकर उत्पन्न इन समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें.’ उन्होंने कहा, ‘यदि वह चाहेंगे तो मैं उनसे योगेंद्र जी के साथ मिल सकता हूं ताकि समस्याओं को जितनी भी सीमा तक संभव हो सुलझाया जा सके.’ यादव के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि यह संदेश सुबह में दोनों नेताओं की ओर से भेजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










