ePaper

प्रधानमंत्री मोदी की ब्रसेल्स की यात्रा टली, जर्मनी और फ्रांस जाएंगे

Updated at : 15 Mar 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की ब्रसेल्स की यात्रा टली, जर्मनी और फ्रांस जाएंगे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले महीने ब्रसेल्स में होने वाला संक्षिप्त दौरा टल गया है क्योंकि यूरोपीय संघ ने इसको लेकर भारत के प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया.सूत्रों ने बताया कि अब कनाडा की यात्रा के क्रम में दो यूरोपीय देशों फ्रांस और जर्मनी का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री की अप्रैल के दूसरे सप्ताह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले महीने ब्रसेल्स में होने वाला संक्षिप्त दौरा टल गया है क्योंकि यूरोपीय संघ ने इसको लेकर भारत के प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया.सूत्रों ने बताया कि अब कनाडा की यात्रा के क्रम में दो यूरोपीय देशों फ्रांस और जर्मनी का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री की अप्रैल के दूसरे सप्ताह में यूरोपीय संघ की यात्रा के बारे में तिथियों को लेकर भारत की ओर से यूरोपीय संघ के पास सुझाव भी दिए गए थे.

सूत्रों ने कहा, ‘‘बहरहाल, यूरोपीय संघ की ओर से इसके बारे में जवाब नहीं आने पर सरकार ब्रसेल्स के दौरे के बगैर प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के साथ आगे बढ गई.’’ भारत के सुझाव पर इस असामान्य प्रतिक्रिया के पीछे का कारण पूछे जाने पर सूत्रों ने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया, हालांकि यह कहा कि यह 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ का आंतरिक मामला है.

अटकलों के अनुसार यूरोपीय संघ की ओर से भारत के प्रस्ताव का जवाब नहीं देने का एक कारण यह भी है कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीनों के मामले में सुनवाई की धीमी प्रगति से यूरोपीय संघ परेशान है.

यूरोपीय संघ की विदेश नीति मामलों की नई प्रमुख फेदेरिका मोगेरिनी ने इस मुद्दे पर कई ऐसे बयान दिए हैं जो भारत को असहज करने वाले थे. एक तथ्य यह भी कि है कि फेदेरिका यूक्रेन संकट और इसमें रुस की भूमिका को लेकर चिंता जताती रही हैं और इस मामले पर भारत ने पश्चिमी देशों की पंक्ति में खडा होने से इंकार कर दिया है.

उधर, यूरोप के कई छोटे देशों ने मोदी का बस्रेल्स दौरा टलने को लेकर नाखुशी जाहिर की है क्योंकि वे इसे भारत-ईयू संबंधों को आगे बढने को अवसर के तौर पर देख रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola