भाजपा ने अहम विधेयकों को पारित कराने को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

Published at :10 Mar 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने अहम विधेयकों को पारित कराने को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

नयी दिल्ली: जमीन अधिग्रहण, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) विधेयक, कोयला आवंटन और बीमा कानून (संशोधन) विधेयक जैसे अहम विधेयकों के संसद से पारित होने के बाट जोहने के बीच भाजपा ने आज रात अपने सांसदों को इस सप्ताह लोकसभा एवं राज्यसभा में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया. सूत्रों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जमीन अधिग्रहण, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) विधेयक, कोयला आवंटन और बीमा कानून (संशोधन) विधेयक जैसे अहम विधेयकों के संसद से पारित होने के बाट जोहने के बीच भाजपा ने आज रात अपने सांसदों को इस सप्ताह लोकसभा एवं राज्यसभा में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया.

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने इन सभी अहम विधेयकों के संसद से पारित होने को सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया. ये विधेयक हाल ही में सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों का स्थान लेंगे.एक शीर्ष भाजपा सूत्र ने कहा, ‘‘ दोनों ही सदनों के सभी पार्टी सदस्यों को शनिवार तक पूरे सप्ताह के लिए व्हिप जारी किया गया है. ’’ जमीन अधिग्रहण विधेयक से शुरु कर सरकार ने इन सभी अहम विधेयकों पर मतविभाजन की विपक्ष की मांग पर खुद को तैयार कर लिया है. जमीन अधिग्रहण विधेयक कल लोकसभा में पारित कराने पर विचार किया जा सकता है.
सूत्रों ने बताया कि कोयला आवंटन विधेयक के अलावा खान एवं खनिज विधेयक पर कल राज्यसभा में पारित कराने पर विचार किया जा सकता है. बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा वर्तमान 26 फीसदी से बढाकर 49 फसदी करने संबंधी महत्वपूर्ण बीमा संशोधन विधेयक पर इसी सप्ताह राज्यसभा में विचार किया जा सकता है. विवादास्पद जमीन अधिग्रहण विधेयक पर पहले ही लोकसभा में चर्चा शुरु हो गयी है और कल चर्चा पूरी होने के बाद उस पर मत विभाजन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola