आदित्यनाथ ने कहा, दुनिया में दूसरी जगहों से ज्यादा भारत में सुरक्षित हैं मुसलमान
Updated at : 02 Mar 2015 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

हुबली: भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से की तुलना में मुसलमान भारत में ज्यादा सुरक्षित हैं और बहुसंख्यक आबादी स्वभाव से उदारवादी है. उन्होंने यहां विराट ‘हिंदू समावेश’ में कहा, ‘‘हिंदू स्वभाव से उदारवादी हैं और इसलिए देश भी उदारवादी है और मुसलमान दुनिया के किसी अन्य जगहों […]
विज्ञापन
हुबली: भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से की तुलना में मुसलमान भारत में ज्यादा सुरक्षित हैं और बहुसंख्यक आबादी स्वभाव से उदारवादी है.
उन्होंने यहां विराट ‘हिंदू समावेश’ में कहा, ‘‘हिंदू स्वभाव से उदारवादी हैं और इसलिए देश भी उदारवादी है और मुसलमान दुनिया के किसी अन्य जगहों की तुलना में भारत में सुरक्षित हैं.’’ मदर टेरेसा पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सुर में सुर मिलाते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘गरीबों की सेवा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराना गलत है.’’
आदित्यनाथ ने विहिप के वरिष्ठ नेता प्रवीण तोगडिया के बेंगलूरु में प्रवेश पर पाबंदी के लिए कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए इसे एक गलत फैसला बताया.इससे पहले, पुलिस की कडी सुरक्षा के बीच विराट हिंदू समावेश का आयोजन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




