बजट में योग को धर्मार्थ प्रयोजन के दायरे में लाकर बडी छूट देने का प्रस्ताव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : योग को भारत की ओर से विश्व के लिए एक तोहफा बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज पेश बजट में योग को धर्मार्थ प्रयोजन के दायरे में शामिल कर उसे बडी छूट देने की घोषणा की. लोकसभा में आज वर्ष 2015.16 का आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : योग को भारत की ओर से विश्व के लिए एक तोहफा बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज पेश बजट में योग को धर्मार्थ प्रयोजन के दायरे में शामिल कर उसे बडी छूट देने की घोषणा की.
लोकसभा में आज वर्ष 2015.16 का आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘योग विश्व को भारत का एक तोहफा है. आयकर अधिनियम की धारा 2 (15) के तहत योग को धर्मार्थ प्रयोजन के दायरे में शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है. ’’ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया है.
उन्होंने कहा कि धर्मार्थ संस्थाओं के सामने आ रही समस्याओं को कम करने को ध्यान में रखते हुए व्यापार, वाणिज्य या कारोबार के क्रियाकलापों से होने वाली प्राप्तियों पर अधिकतम सीमा संशोधित कर 25 लाख की मौजूदा सीमा से कुल प्राप्तियां 20 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है.जेटली ने कहा कि इसके लिए गैर लाभकारी संगठनों का एक नेशनल डाटा आधार भी विकसित करने का प्रस्ताव किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










