राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

Updated at : 22 Feb 2015 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न ने आज मेलबर्न में विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दक्ष्ज्ञिण अफ्रीका को 130 रन से हराकर विश्व कप में इस टीम के खिलाफ इससे पहले कभी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न ने आज मेलबर्न में विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दक्ष्ज्ञिण अफ्रीका को 130 रन से हराकर विश्व कप में इस टीम के खिलाफ इससे पहले कभी जीत दर्ज नहीं कर पाने के क्रम को तोडा.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने टीम की जीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘आईसीसी विश्व कप 2015 में आपकी दूसरी जीत की बधाई. विश्व कप मैचों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत.’’ प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ बेहतरीन प्रदर्शन. शानदार खेल. टीम इंडिया को बधाई. आपने एक बार फिर हमें गौरवान्वित किया.’’ भारत ने आज दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप के पूल मैच में 130 रन से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola