प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरतगढ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारम्भ करेंगे

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरतगढ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारम्भ करेंगे

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ में आज मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारम्भ करेंगे एवं कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान करेंगे. अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मोदी कल मध्याह्न सूरतगढ के नगर पालिका स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारम्भ करने के बाद कृषि कर्मण पुरस्कार […]

विज्ञापन

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ में आज मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारम्भ करेंगे एवं कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान करेंगे. अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मोदी कल मध्याह्न सूरतगढ के नगर पालिका स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारम्भ करने के बाद कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान करेंगे.

सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य के कृषि मंत्री प्रभू लाल सैनी मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस मौके पर विभिन्न राज्यों के प्रगतिशील किसानों को भी आमंत्रित किया गया है. इस बीच, प्रधानमंत्री की सूरतगढ की संक्षिप्त यात्रा को लेकर सुरक्षा के कडे प्रबंध किये गये है. समारोह स्थल पर प्रवेश करने वालों को मेटल डिटेक्टर की जांच से गुजरना होगा.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के लिए श्रीगंगानगर जिले के सुरक्षा बल के अलावा अन्य जिलों से भी सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola