बच्चे को दूध नहीं पिलाने देने के मामले में कडी कार्रवाई होगी : सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने आज कहा कि वह उस मामले में कडी कार्रवाई करेगी जिसमें एक महिला श्रमिक के छह महीने के बच्चे की इसलिए मौत हो गई क्योंकि साइट इंजीनियर ने उसे कथित तौर पर बच्चे को दूध पिलाने की अनुमति नहीं दी थी. उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने आज पीटीआई-भाषा से कहा […]
विज्ञापन
हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने आज कहा कि वह उस मामले में कडी कार्रवाई करेगी जिसमें एक महिला श्रमिक के छह महीने के बच्चे की इसलिए मौत हो गई क्योंकि साइट इंजीनियर ने उसे कथित तौर पर बच्चे को दूध पिलाने की अनुमति नहीं दी थी. उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने आज पीटीआई-भाषा से कहा कि दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी.
पूर्व में इंस्पेक्टर ए राम रेड्डी ने कहा था कि यद्यपि घटना सात फरवरी को हटनूर में हुई, लेकिन यह रविवार को प्रकाश में आई. इस पर पुलिस ने निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर के खिलाफ भादंसं की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया. आरोप है कि महबूबनगर निवासी महिला को लगभग दो घंटे तक उसके बच्चे को दूध पिलाने की अनुमति नहीं दी गई जिससे बच्चे की मौत हो गई. महिला निर्माण स्थल के नजदीक रहती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










