ePaper

महिला अधिकारी ने किया दिल्ली पुलिस की स्थापना दिवस परेड का नेतृत्व

Updated at : 17 Feb 2015 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
महिला अधिकारी ने किया दिल्ली पुलिस की स्थापना दिवस परेड का नेतृत्व

नयी दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को दिए गए सलामी गारद का नेतृत्व कर ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी के रूप में पूजा ठाकुर के सुर्खियों में छाने के बाद ऐसा ही कुछ युवा महिला आईपीएस अधिकारी अपूर्वा गुप्ता ने किया है जब उन्होंने यहां दिल्ली पुलिस के 68वें स्थापना दिवस की परेड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को दिए गए सलामी गारद का नेतृत्व कर ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी के रूप में पूजा ठाकुर के सुर्खियों में छाने के बाद ऐसा ही कुछ युवा महिला आईपीएस अधिकारी अपूर्वा गुप्ता ने किया है जब उन्होंने यहां दिल्ली पुलिस के 68वें स्थापना दिवस की परेड का नेतृत्व किया.

गुप्ता की तारीफ खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में की. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि परेड का नेतृत्व महिला अधिकारी ने किया. यदि आप मुझे परेड को ग्रेड देने को कहेंगे तो मैं इसे ‘सर्वोत्तकृष्ट’ ग्रेड दूंगा.’ दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी महिला अधिकारी ने परेड का नेतृत्व किया हो.

इस तरह के उदाहरण विगत में भी हुए हैं. इस बीच, एक अन्य महिला अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त नियाती मित्तल (32) आयोजन के दौरान बेहोश होकर गिर पडीं. वह मंच के पास खडी थीं जहां राजनाथ सिंह लोगों को संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola