ePaper

रामविलास पासवान को फिर से लोजपा का अध्यक्ष चुना गया

Updated at : 17 Feb 2015 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
रामविलास पासवान को फिर से लोजपा का अध्यक्ष चुना गया

नयी दिल्ली : रामविलास पासवान को आज सर्वसम्मति से पांच वर्षों के लिए लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया. पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज बैठक हुई जहां केंद्रीय मंत्री पासवान (68) को इसका अध्यक्ष चुन लिया गया. लोजपा भाजपा की सहयोगी है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रामविलास पासवान को आज सर्वसम्मति से पांच वर्षों के लिए लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया. पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज बैठक हुई जहां केंद्रीय मंत्री पासवान (68) को इसका अध्यक्ष चुन लिया गया.

लोजपा भाजपा की सहयोगी है और लोकसभा में इसके छह सांसद हैं लेकिन कोई विधायक नहीं है. पार्टी का दलितों के बीच बडा जनाधार है. राजनीतिक हवा भांपने के माहिर खिलाडी माने जाने वाले पासवान पार्टी के गठन के समय से ही इसके अध्यक्ष हैं.

कांग्रेस की तरफ से अनदेखी के बावजूद उन्होंने पार्टी का मुखर समर्थन किया लेकिन 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के शिविर में आ गए और बिहार में नरेन्द्र मोदी की लहर पर सवार होकर अपनी पार्टी के लिए सबसे ज्यादा सीटें जीतीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola