भाकपा के वरिष्ठ नेता गोविंद पंसारे और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2015 12:20 PM

विज्ञापन

कोल्हापुर (महाराष्ट्र): कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाकपा के वरिष्ठ नेता गोविंद पंसारे और उनकी पत्नी को यहां आज उनके घर के सामने गोलियों से घायल कर दिया. पंसारे और उनकी पत्नी सुबह की सैर करने के बाद शिवाजी विश्वविद्यालय से वापस लौट रहे थे कि तभी सुबह करीब आठ बजे आइडियल हाउसिंग सोसाइटी के बाहर […]

विज्ञापन

कोल्हापुर (महाराष्ट्र): कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाकपा के वरिष्ठ नेता गोविंद पंसारे और उनकी पत्नी को यहां आज उनके घर के सामने गोलियों से घायल कर दिया. पंसारे और उनकी पत्नी सुबह की सैर करने के बाद शिवाजी विश्वविद्यालय से वापस लौट रहे थे कि तभी सुबह करीब आठ बजे आइडियल हाउसिंग सोसाइटी के बाहर उन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया.

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने को बताया कि पंसारे को एक गोली गर्दन के पीछे लगी और एक गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई. उनकी पत्नी उमा पंसारे को भी एक गोली लगी है.दोनों को अस्तपाल ले जाया गया जहां दोनों का ऑपरेशन किया जा रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरु कर दी गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola