ePaper

विहिप ने संघ नेताओं से कहा, संतुलित बयान दें और प्रधानमंत्री को शर्मिंदा ना करें

Updated at : 15 Feb 2015 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
विहिप ने संघ नेताओं से कहा, संतुलित बयान दें और प्रधानमंत्री को शर्मिंदा ना करें

लुधियाना : संघ से जुडे संगठनों की ओर से कई विवादित बयान दिए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने आज हिंदू नेताओं से कहा कि वे ऐसी टिप्पणी करने से परहेज करें जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘समस्या’ पैदा हो. विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राघव रेड्डी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, […]

विज्ञापन

लुधियाना : संघ से जुडे संगठनों की ओर से कई विवादित बयान दिए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने आज हिंदू नेताओं से कहा कि वे ऐसी टिप्पणी करने से परहेज करें जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘समस्या’ पैदा हो.

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राघव रेड्डी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘लंबे समय बाद केंद्र में ऐसी सरकार बनी है जो हिंदू संस्कृति और धर्म के अनुकूल है. हिंदू नेताओं को संतुलित बयान देने चाहिए.’’उन्होंने संघ नेताओं से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थोडा समय दें. रेड्डी ने कहा, ‘‘मोदी को काम करने दीजिए.उन्हें कुछ समय दीजिए. वह आने वाले दिनों में भारतीयता के सपने को पूरा करेंगे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola