ePaper

भूमि अध्यादेश के खिलाफ जंतरमंतर पर प्रदर्शन करेंगे अन्ना हजारे

Updated at : 15 Feb 2015 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि अध्यादेश के खिलाफ जंतरमंतर पर प्रदर्शन करेंगे अन्ना हजारे

नयी दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भूमि अधिग्रहण कानून में केंद्र की ओर से किये गए संशोधनों के खिलाफ इस महीने के अंत में जंतर मंतर पर दो दिन का प्रदर्शन करेंगे. आंदोलन का किसानों से जुडे कई संगठन और मेधा पाटकर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता समर्थन करेंगे.हजारे के कार्यालय ने कहा, ‘‘23 फरवरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भूमि अधिग्रहण कानून में केंद्र की ओर से किये गए संशोधनों के खिलाफ इस महीने के अंत में जंतर मंतर पर दो दिन का प्रदर्शन करेंगे. आंदोलन का किसानों से जुडे कई संगठन और मेधा पाटकर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता समर्थन करेंगे.हजारे के कार्यालय ने कहा, ‘‘23 फरवरी से शुरु होने वाला दो दिवसीय प्रदर्शन नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण कानून में किये गए किसान विरोधी संशोधनों के खिलाफ होगा.इसमें देशभर के किसान संगठन हिस्सा लेंगे.’’ इस आंदोलन में मेधा पाटकर के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है.’’

हजारे 23 फरवरी सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। इससे पहले वह हरियाणा के पलवल जाएंगे और वहां किसानों के आंदोलन में हिस्सा लेंगे. हजारे की आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल एवं पार्टी की राष्ट्रीय राजधानी की दिल्ली में भारी जीत के बाद दिल्ली की पहली यात्रा होगी.

संयोग से आप ने भी भूमि अधिग्रहण कानून में किये गए संशोधनों का विरोध किया है. आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने कहा, ‘‘हम अन्नाजी के संघर्ष का समर्थन करेंगे. हम उनका सम्मान करते हैं. हम उनके रुख का समर्थन करते हैं और उनका आदेश हमारे लिए निर्देश है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यद्यपि उनका संघर्ष राजनीतिक पार्टियों से अलग है. इसके बावजूद मैं उनसे समय मांगूंगा और यदि वह मुझे समय देते हैं तो मैं उनसे निश्चित तौर पर मुलाकात करुंगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वह इस संघर्ष का समर्थन करें.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola