16.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

धोखाधडी व्यवहार के लिए विश्व बैंक ने भारतीय कंपनी पर प्रतिबंध लगाया

नयी दिल्ली: विश्व बैंक ने धोखाधडी की गतिविधियों में लिप्त रहने की वजह से एक भारतीय कंपनी पर उसकी परियोजनाओं में भागीदारी करने से रोक लगा दी है. इस तरह विश्व बैंक द्वारा प्रतिबंधित भारतीय इकाइयों की संख्या 13 हो गई है. हालिया, जिस भारतीय इकाई पर प्रतिबंध लगाया गया है वह है पुडुचेरी की […]

नयी दिल्ली: विश्व बैंक ने धोखाधडी की गतिविधियों में लिप्त रहने की वजह से एक भारतीय कंपनी पर उसकी परियोजनाओं में भागीदारी करने से रोक लगा दी है. इस तरह विश्व बैंक द्वारा प्रतिबंधित भारतीय इकाइयों की संख्या 13 हो गई है.

हालिया, जिस भारतीय इकाई पर प्रतिबंध लगाया गया है वह है पुडुचेरी की केआरजी एसोसिएट्स. कंपनी पर विश्व बैंक वित्तपोषित सुनामी पुनर्निर्माण परियोजना के लिए जाली प्रमाणपत्र पेश करने का आरोप है.
इस तरह की गतिविधि विश्व बैंक की धोखाधडी व भ्रष्टाचार की नीति के तहत प्रतिबंध के दायरे में आती है. विश्व बैंक के ताजा आंकडों के अनुसार व्यक्तिगत रुप से कुछ लोगों सहित 13 भारतीय इकाइयों पर विश्व बैंक वित्तपोषित परियोजनाओं में भागीदारी की रोक है. इनमें से कुछ पर प्रतिबंध इस साल समाप्त हो रहा है. केआरजी एसोसिएट्स पर 10 फरवरी, 2015 से तीन साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel