गुजरात में स्वाइन फ्लू से आठ और लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
गुजरात में स्वाइन फ्लू से आठ और लोगों की मौत

अहमदाबाद : गुजरात में आज स्वाइन फ्लू से आठ और लोगों की मौत हो गई, इसके साथ ही एच1एन1 वायरस से मरने वालों की तादाद इस साल बढकर 124 हो गई है. राज्य सरकार द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आठ मरीजों में से दो की कच्छ में जबकि वडोदरा, दाहोद, सूरत, जामनगर, गांधीनगर और […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात में आज स्वाइन फ्लू से आठ और लोगों की मौत हो गई, इसके साथ ही एच1एन1 वायरस से मरने वालों की तादाद इस साल बढकर 124 हो गई है. राज्य सरकार द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आठ मरीजों में से दो की कच्छ में जबकि वडोदरा, दाहोद, सूरत, जामनगर, गांधीनगर और अमरेली में एक…एक मरीज की मौत हुई.

इसके मुताबिक राज्य भर में स्वाइन फ्लू के 159 नए मामले दर्ज किए गए और मामलों की संख्या कुल 1,392 हो गई है. उपचार की मानक प्रक्रियाओं के अलावा गुजरात राज्य सरकार ने स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों में रोग प्रतिरोधकता बढाने के लिए आयुर्वेद और होमियोपैथी दवाओं का वितरण भी शुरु किया है. विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य भर में 1.60 लाख से भी ज्यादा लोगों को इस तरह की दवाएं दी गई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola