आबकारी निरीक्षक को तस्करों ने मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक को तस्करों ने मारी गोली

गाजियाबाद : शराब तस्करों को पकडने पहुंचे आबकारी निरीक्षक को तस्करों ने गोली मार दी और फरार हो गए. घायल अधिकारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन करने के साथ तस्करों की तलाश की. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : शराब तस्करों को पकडने पहुंचे आबकारी निरीक्षक को तस्करों ने गोली मार दी और फरार हो गए. घायल अधिकारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन करने के साथ तस्करों की तलाश की.

हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वरुण कुमार को सूचना मिली कि तस्कर एक कार में शराब लेकर दिल्ली से मेरठ जा रहे हैं. सूचना मिलने पर वरुण कुमार टीम के साथ मेरठ रोड पहुंचे और तस्करों की तलाश में लग गए.

इसी दौरान उन्होंने एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने वाहन रोकने के बजाय वहां से भागने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि पीछा करने पर कार सवारों ने आबकारी दल पर गोली चलायी. उनकी गोली लगने से वरुण कुमार घायल हो गए और बदमाश वहां से फरार हो गए. पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola