ePaper

रोहतक में निर्भया कांड जैसी दरिदंगी, 28 वर्षीय लडकी के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार

Updated at : 09 Feb 2015 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतक में निर्भया कांड जैसी दरिदंगी, 28 वर्षीय लडकी के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार

रोहतक : ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ का नारा देने वाली भाजपा शासित राज्य हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां एक 28 साल की युवती के साथ दुष्‍कर्म होने के बाद लोगों का गुस्सा सरकार पर फूटा है. महिलाओं ने सड़क पर उतरकर सरकार विरोधी नारे लगाये. महिला के साथ क्रूरतापूर्वक […]

विज्ञापन

रोहतक : ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ का नारा देने वाली भाजपा शासित राज्य हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां एक 28 साल की युवती के साथ दुष्‍कर्म होने के बाद लोगों का गुस्सा सरकार पर फूटा है. महिलाओं ने सड़क पर उतरकर सरकार विरोधी नारे लगाये.

महिला के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं हलांकि पुलिस ने मामले में कुछ अहम सुराग मिलने का दावा किया. इस बीच पीडित महिला के परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मोमबत्ती ले कर जुलूस निकाला और धरना दिया. हरियाणा के कानून और व्यवस्था के एडीजीपी मोहम्मद अकील ने घटनास्थल का दौरा किया और एसआईटी के सदस्यों और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारविमर्श किया.
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग हासिल किये हैं और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस बीच, प्रदर्शनकारी यहां के मानसरोवर पार्क में एकत्र हुये. इन लोगों ने घटना के विरोध में मोमबत्ती जुलूस निकाला और जल्द से जल्द पीडित के परिवार को न्याय देने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने शहर के बापू पार्क के सामने सडक पर धरना भी दिया.
नेपाल की रहने वाली मानसिक रुप से निशक्त 28 वर्षीय एक लडकी के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर शव को रोहतक-हिसार राजमार्ग से लगे एक गांव के खेत में फेंक दिया गया था. मृतक पिछले तीन माह से यहां अपनी बहन के पास रहती थी और ‘पोस्ट ग्रेजुएट इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ :पीजीआईएमएस: में उसका इलाज चल रहा था.
गौरतलब है कि इससे पहले 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए दुष्‍कर्म कांड पर पूरा देश एक हो गया था जिसके बाद सरकार को भी इस मामले में कड़े फैसले लेने पड़े थे. दिल्ली में हर वर्ग के लोग इस दुष्‍कर्म के विरोध में सड़क पर उतरे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola