ख्याति के फोन से फंसे गोस्वामी!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2015 9:22 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की पीए ख्याति सरदाना का नाम इन दिनों सुर्खियों में है. ख्याति वही महिला हैं, जिनके हड़काने के बाद दबाव में आये गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने मतंग सिंह की गिरफ्तारी रोकवाने के लिए सीबीआइ पर दबाव डाला था. दिलचस्प बात ये है कि गोस्वामी ने मतंग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की पीए ख्याति सरदाना का नाम इन दिनों सुर्खियों में है. ख्याति वही महिला हैं, जिनके हड़काने के बाद दबाव में आये गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने मतंग सिंह की गिरफ्तारी रोकवाने के लिए सीबीआइ पर दबाव डाला था. दिलचस्प बात ये है कि गोस्वामी ने मतंग सिंह के ही फोन पर सीबीआइ अफसरों से बात की, जो रिकॉर्ड की जा रही थी.

यही फोन गोस्वामी को हटाये जाने के लिए फंदा बना. ख्याति सरदाना ने मतंग सिंह के फोन से ही अनिल गोस्वामी को फोन किया था. तब मतंग सिंह के साथ ही ख्याति सरदाना थीं और उनका फोन भी ख्याति के ही पास ही था. इस मामले को लेकर अनिल गोस्वामी को गृह मंत्री के सामने अपनी सफाई देनी पड़ी, लेकिन बात नहीं बनी और उनकी कुर्सी चली गयी.

क्या कहना है ख्याति का?

ख्याति सरदाना का कहना है कि मतंग सिंह बहुत बीमार है और वो जांच में सीबीआइ को पूरी मदद कर रहे हैं, लेकिन सीबीआइ ने अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया है.

जांच के घेरे में आइपीएस

मतंग की गिरफ्तारी को प्रभावित करने के मामले में गृह सचिव गोस्वामी की बरखास्तगी के बाद अब जांच के घेरे में आइपीएस अधिकारी भी हैं. सूत्रों ने कहा कि आइपीएस अफसर के आचरण के बारे में एक रिपोर्ट सरकार के पास भेजी गयी है. अधिकारी ने शुरुआत में सारधा चिट फंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ की टीम से आग्रह किया था कि सिंह से कोलकाता में नहीं, बल्कि दिल्ली में पूछताछ की जाये. बाद में इस अधिकारी ने सीबीआइ की टीम से उस वक्त सिंह को गिरफ्तार नहीं करने का आग्रह किया, जब जांच एजेंसी ने उनको हिरासत में लेने का फैसला किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola