ePaper

राजस्‍थान के सभी स्‍कूलों में सूर्य नमस्कार और योग अनिवार्य

Updated at : 05 Feb 2015 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्‍थान के सभी स्‍कूलों में सूर्य नमस्कार और योग अनिवार्य

जयपुर : राजस्थान सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में सुबह प्रार्थना के बाद बच्चों के द्वारा सूर्य नमस्कार और योग करना अनिवार्य करने के आदेश जारी किये है. इस फैसले का अल्पसंख्यक समुदाय ने विरोध किया है साथ ही शिक्षकों के एक वर्ग ने भी नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. सरकार का कहना है […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में सुबह प्रार्थना के बाद बच्चों के द्वारा सूर्य नमस्कार और योग करना अनिवार्य करने के आदेश जारी किये है. इस फैसले का अल्पसंख्यक समुदाय ने विरोध किया है साथ ही शिक्षकों के एक वर्ग ने भी नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.

सरकार का कहना है कि यह फैसला विद्यार्थियों के ‘शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये लिया गया है और इसे स्वास्थ्य के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुआलाल ने कल जारी आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा सुबह प्रार्थना के बाद दस मिनट तक सूर्य नमस्कार एवं योग करना सुनिश्चित करायें.

सुआ लाल ने आज बताया कि 20 मिनट के कार्यक्रम में पांच मिनट प्रार्थना व पांच मिनट समाचार पत्र वाचन तथा दस मिनट सूर्य नमस्कार और योग के लिये निर्धारित किये गये हैं. इसके साथ ही राष्‍ट्रगान एवं राष्‍ट्रगीत भी गाना अनिवार्य किया है. आल राजस्थान स्कूल टीचर्स यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला तकनीकी रूप से सही नहीं है क्योंकि सूर्य नमस्कार सूर्योदय के समय होना चाहिए.

जबकि स्कूल सूर्योदय के बाद खुलते हैं और वह समय सूर्य नमस्कार के लिये आदर्श समय नहीं है. जमाते इस्लामी हिंद राजस्थान के सचिव मोहम्मद इकबाल ने इस फैसले का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की. इकबाल ने कहा कि यह फैसला अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक सिद्घांतों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि वे अन्य संगठनों से इस विषय में सलाह कर रहें है और चेतावनी दी है कि यदि सरकार इस फैसले की बाध्यता समाप्त नहीं करती है तो वे अदालत जायेंगे.

एक अन्य संगठन पीपुल्स यूनियन फार सिविल लिबर्टिज ने भी इस फैसले का विरोध किया है और कहा है कि इस फैसले से दूसरे समुदाय के बच्चे भी हिन्दुत्व से प्रेरित गतिविधि में हिस्सा लेने को बाध्य होंगे. पीयूसीएल ने एक बयान जारी कर कहा है कि सूर्य नमस्कार हिन्दू धर्म की गतिविधि है और प्रदेश की मुख्यमंत्री से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है जिससे विद्यालयों का धर्मनिरपेक्ष स्वरुप बना रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola