मेरा बयान, मुङो हुई पूछताछ एसआइटी जांच का हिस्सा, इसलिए टिप्पणी नहीं करूंगा : अमर सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय मौत मामले में आज दिल्ली पुलिस के विशेष जांच दल (एसआइटी) ने सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने पूछताछ की. उल्लेखनीय है कि पूर्व सपा नेता ने मीडिया में इस मौत के आइपीएल से जुड़े होने का बयान दिया था. पुलिस ने आज उसी विषय में उनसे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय मौत मामले में आज दिल्ली पुलिस के विशेष जांच दल (एसआइटी) ने सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने पूछताछ की. उल्लेखनीय है कि पूर्व सपा नेता ने मीडिया में इस मौत के आइपीएल से जुड़े होने का बयान दिया था. पुलिस ने आज उसी विषय में उनसे पूछताछ की.
पुलिसिया पूछताछ के बाद मीडिया को कोई बयान देने से अमर सिंह ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि पुलिस द्वारा उनसे की गयी पूछताछ पर वह कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरा बयान और मुझ से हुई पूछताछ अब एसआइटी की जांच का हिस्सा है, इसलिए मीडिया में मैं कोई बयान नहीं दूंगा.
उधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएल बस्सी ने मीडिया से कहा है कि इस मामले में सुनंदा पुष्कर के पति शशि थरूर व सुनंदा के पुत्र को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा. इससे पहले भ��� एक बार 19 जरूरी को शशि थरूर से इस मामले में दिल्ली पुलिस पूछताछ कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










