PM मोदी ने कहा, बंद करें बेटियों के खिलाफ भेदभाव

Published at :24 Jan 2015 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी ने कहा, बंद करें बेटियों के खिलाफ भेदभाव

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बालिकाओं के प्रति भेदभाव समाप्त करने और उनके आगे बढने के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की अपील की. मोदी ने ट्विट किया, ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मैं बालिकाओं की अद्वितीय उपलब्धियों को सलाम करता हूं. राष्ट्र निर्माण में इनकी भूमिका सर्वोपरि है.’ उन्होंने कहा, ‘हम बालिकाओं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बालिकाओं के प्रति भेदभाव समाप्त करने और उनके आगे बढने के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की अपील की. मोदी ने ट्विट किया, ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मैं बालिकाओं की अद्वितीय उपलब्धियों को सलाम करता हूं. राष्ट्र निर्माण में इनकी भूमिका सर्वोपरि है.’

उन्होंने कहा, ‘हम बालिकाओं के खिलाफ भेदभाव को समाप्त करने का संकल्प लें और अपनी बेटियों को आगे बढने के लिए समान अवसर सुनिश्चित करें.’ दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पेश की थी और कहा था कि लडकियों के खिलाफ भेदभाव समाज में मानसिक बीमारी को प्रदर्शित करता है. उन्होंने कहा था कि लडकियों के खिलाफ भेदभाव उस मानसिकता को प्रदर्शित करता है जो 18 शताब्दी से भी बदतर है और राष्ट्र के भविष्य के लिए हानिकारक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola