ओबामा दौरा: एकीकृत कमान ने सीमा सुरक्षा की समीक्षा की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2015 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

जम्मू: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले आज बहु-सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फैसला करने वाली एकीकृत कमान ने आज जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल एन एन वोहरा की अध्यक्षता में हुई एकीकृत कमान की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा पर […]
विज्ञापन
जम्मू: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले आज बहु-सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फैसला करने वाली एकीकृत कमान ने आज जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया.
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल एन एन वोहरा की अध्यक्षता में हुई एकीकृत कमान की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा हालात की समीक्षा की गई तथा सीमा पार गतिविधियों एवं घुसपैठ के प्रयास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि इस बैठक में राज्य के आंतरिक और बाहरी सुरक्षा हालात से जुडे मुद्दों पर भी बातचीत की गई. राज्यपाल ने सभी सुरक्षा बलों के बीच निकट एवं प्रभावी समन्वय की जरुरत पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










