मेघालय में पुलिस और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड

शिलांग : सुरक्षा बलों और आचिक मातग्रिक एलीट फोर्स के उग्रवादियों के बीच आज भीषण मुठभेड हुई. इन उग्रवादियों का हाल में मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में चार व्यापारियों के अपहरण में हाथ था. पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. जिला पुलिस प्रमुख डेविस मराक ने […]
शिलांग : सुरक्षा बलों और आचिक मातग्रिक एलीट फोर्स के उग्रवादियों के बीच आज भीषण मुठभेड हुई. इन उग्रवादियों का हाल में मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में चार व्यापारियों के अपहरण में हाथ था. पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
जिला पुलिस प्रमुख डेविस मराक ने बताया कि आचिक मातग्रिक एलीट फोर्स (एएमईएफ) के उग्रवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पूर्वी गारो हिल्स और पश्चिम खासी हिल्स जिले की पुलिस का संयुक्त दल रांगजेंग थाना के अंतर्गत पाकग्रेगित्तिम पहुंचा.
पुलिसकर्मियों को देखने पर तकरीबन 10 से 15 एएमईएफ उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘हमारे जवानों और उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई. घने जंगल का फायदा उठाकर उग्रवादी भाग निकले.’ अभियान स्थल से एक वॉकी टॉकी, तीन मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




