राजधानी में घने कोहरे के कारण विलंब से चल रही हैं 87 ट्रेनें एवं 30 उडानें
Updated at : 16 Jan 2015 2:24 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज रेलवे और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ. कोहरे के वजह से 30 उड़ानें एवं 87 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. वहीं शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस होने के कारण सुबह काफी ठंडी रही.मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया ‘शहर में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज रेलवे और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ. कोहरे के वजह से 30 उड़ानें एवं 87 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. वहीं शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस होने के कारण सुबह काफी ठंडी रही.मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया ‘शहर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. दिल्ली की आर्द्रता 100 फीसदी रही, जबकि दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गयी’.
खराब मौसम के चलते 87 ट्रेनों की सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं. उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया ‘घने कोहरे के कारण राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों सहित उत्तर की ओर जाने वाली 87 ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं’.
हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम एवं घने कोहरे के कारण 30 उडानों में भी विलंब हुआ. मौसम वैज्ञानिकों ने आज दोपहर के बाद मौसम साफ रहने की संभावना जतायी है. उन्होंने कहा ‘आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




